Suspended : महिला पटवारी को किया सस्पेंड, अनुविभागीय अधिकारी ने की कार्रवाई
December 29, 2023 | by livekhabar24x7.com
बिलासपुर। Suspended : अनुविभागीय अधिकारी ने महिला पटवारी पर निलंबन की कार्रवाई की है। महिला पटवारी के खिलाफ ग्राम रमतला के भूमि खसरा नंबर 174 के बटांकन आदेश पर बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के प्रविष्टि दर्ज करने के साथ काट-छांट करने की शिकायत की गई थी। बिलासपुर एसडीएम सूरज साहू ने हल्का नंबर-24 ग्राम सेमरताल की पटवारी गरिमा द्विवेदी (प्रिया द्विवेदी) को सस्पेंड कर दिया है।
एसडीएम ने जांच के लिए कमेटी गठित की थी, जिसनें जांच में छग सिविल सेवा आचरण नियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाया, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में महिला पटवारी का मुख्यालय बिलासपुर तहसील होगा।

RELATED POSTS
View all