Live Khabar 24x7

Suspended : प्रधानपाठक पर गिरी निलंबित की गाज, सहायक रिटर्निग ने जारी किया नोटिस, जानें वजह…

April 13, 2024 | by Nitesh Sharma

Suspended

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

महासमुंद। Suspended : छत्तीसगढ़ में लोकसभा के दौरान चुनावी प्रशिक्षण में नहीं जाने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा प्रधान पाठक ऋषिकेश सोना को पद से निलंबित किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक 31 मार्च को महासमुंद के IEMBH स्कूल कुटेला में एक प्रशिक्षण आयोजित किए गए थे। जहां पर प्रधानपाठक ऋषिकेश सोना इस दौरान अनुपस्थित रहे। ऐसे में उनके सहायक रिटर्निग ने इस मामले में आफिसर ने प्रधानपाठक को एक नोटिस जारी किया गया था। जिसके चलते जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया हैं। बता दें शासकीय प्राथमिक शाला नवापारा में ऋषिकेश सोना प्रधानपाठक के पद पर पदस्थ थे।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all