धमतरी। Suspended : जिले के उप वनक्षेत्रपाल एवं प्रभारी रेंजर महादेव कन्नौजे पर निलंबन की गाज गिरी हैं। उनपर आर्थिक अनियमितता के आरोप थे। इस मामले पर मुख्य वन संरक्षक जेआर नायक ने कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि में महादेव कन्नौजे का मुख्यालय कार्यालय वन संरक्षक कार्य आयोजना रायपुर निर्धारित किया गया है।
Read More
बता दे कि उप वनक्षेत्रपाल एवं प्रभारी रेंजर महादेव कन्नौजे पर 1 करोड़ 7 लाख 44 हजार 145 रूपए के अनियमितता का आरोप हैं। उन्होंने वनमण्डलाधिकारी धमतरी के बिना अनुमति सितंबर 2022, अक्टूबर 2022, नवंबर 2022 एवं जनवरी 2023 में 6 लाख 81 हजार 874 का नगद आहरण किया हैं। इसके लिए आकस्मिक श्रमिक दीपक टण्डन को अधिकृत करते हुए 4 लाख 74 हजार 642 नगद राशि का आहरण करने का आरोप है।