Live Khabar 24x7

Suspended : आरक्षक पर गिरी निलंबन की गाज, SP ने लिया एक्शन, जानिए क्या पूरा मामला ?

May 13, 2024 | by Nitesh Sharma

Suspended
Suspended
Suspended

बिलासपुर। Suspended : जिले के सिरगिट्टी थाना के आरक्षक पर निलंबन की गाज गिरी हैं। बताया जा रहा हैं कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर एसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है। आरक्षक के खिलाफ सरकंडा सीएसपी प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट पेश करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर आरक्षक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरक्षक पर आरोप है कि पकड़े गए यूपी के खूंखार मवेशी तस्करों से उनका संबंध था और वह उन्हें संरक्षण देता था।

Read More : Suspended : 2 कर्मचारियों पर गिरी निलंबन गाज, कलेक्टर ने की कार्रवाई, जानें वजह…

जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए यूपी के मवेशी तस्करों से पुलिस आरक्षक बबलू बंजारे का लगातार संपर्क था। उसके ही इशारे पर तस्कर जिले से मवेशी की तस्करी करते थे। बता दें कि मवेशी तस्करी के मामले में सकरी थाने में उक्त आरक्षक के खिलाफ के खिलाफ जुर्म दर्ज हुआ था। मामले में आरक्षक की गिरफ्तारी नहीं की गई थी। आरक्षक लंबे समय से जिला में अवैध कारोबार करने वालों को संरक्षण देने का काम कर रहा था।

RELATED POSTS

View all

view all