Live Khabar 24x7

Suspended : शिक्षक पर गिरी निलंबन की गाज, DEO ने की कार्रवाई

January 30, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

कांकेर। Suspended : जिले के चारामा क्षेत्र के सरकारी स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक हेम कुमार देवांगन पर निलंबन की कार्रवई की है। सहायक शिक्षक पर स्कूली छात्रा से अभद्रता की शिकायत मिली थी। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई की।

शिक्षक द्वारा छात्रा से अभद्रता के चलते छात्रा कई दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। परिजनों ने जब बच्ची से स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा तो छात्रा ने पूरे घटनाक्रम के बारे में उन्हें बताया। जिसकी शिकायत परिजनों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी से की। पूरे मामले में निलंबन के बाद अब परिजन जल्द ही शिक्षक के खिलाफ थाने में भी शिकायत दर्ज करा सकते है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड चारामा ने मिले प्रतिवेदन के आधार पर सहायक शिक्षक हेम कुमार देवांगन पर जांच बिठाई गई। जिसमें टीचर द्वारा छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करने की पुष्टि हुई। शिक्षक का कृत्य छग सिविल सेवा आचरण नियम के खिलाफ है। जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all