Suspended : प्रभारी अधीक्षक पर गिरी निलंबन की गाज, कलेक्टर ने की कार्रवाई, जानें वजह
September 14, 2023 | by livekhabar24x7.com
कांकेर। Suspended : प्री मैट्रिक विशिष्ट बालक छात्रावास गोविंदपुर के प्रभारी अधीक्षक और सहायक अधीक्षक लुकेश्वर साहू पर निलबंन की गाज गिरी है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
बता दें कि लुकेश्वर राम साहू को विभागीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कांकेर नियत किया गया है।
RELATED POSTS
View all