Live Khabar 24x7

Suspended : दो कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज, कलेक्टर ने लिया एक्शन, जानिए वजह…

May 22, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News
Teacher Suspended
Teacher Suspended

सूरजपुर। Suspended : सूरजपुर जिला में ग्रामीणों से रिश्वत लेने वाले दो कर्मचारियों को कलेक्टर रोहित व्यास ने सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दे कि दो दिन पहले ही ग्रामीणों से पैसे लेने का वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियों में मानचित्रकार और सहायक ग्रेड-3 कर्मी द्वारा रिश्वत लेने की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर ने एक्शन लेते हुए दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। कलेक्टर की इस कार्रवाई के बाद हडत्रकंप मचा हुआ है।

गौरलब है कि दो दिन पहले ही सूरजपुर जिला में संयुक्त कार्यालय बिल्डिंग मानचित्रकार सुरेश कुमार शुक्ला और सहायक ग्रेड 3 संत कुमार राजवाड़े की पोस्टिंग है। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारियों ने ग्रामीणों से नक्सा और सेटेलमेंट ज़ारी करने के लिए पैसों की मांग की थी। रोज-रोज के चक्कर से परेशान होकर ग्रामीण ने मानचित्रकार सुरेश कुमार शुक्ला को पैसा देते मोबाइल पर वीडियों बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियों को वायरल कर दिया गया।

Read More : Suspended : घूसखोर अधिकारी पर गिरी निलंबन की गाज, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला…

इस पूरे मामले को मीडिया द्वारा प्रमुखता से दिखाया गया। जिसके बाद कलेक्टर रोहित व्यास ने रिश्वतखोर मानचित्रकार सुरेश शुक्ला और नकल शाखा में पदस्थ सहा.ग्रेड-3 संत कुमार जांगड़े पर एक्शन लेते हुए तत्काल सस्पेंड कर दिया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने साफ किया है कि जिले में इस तरह की मनमानी बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जायेगी। जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी आम लोगों की मदद के लिए है। यदि इसके एवज में कोई भी कर्मचारी पैसों की मांग करता है, तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जायेगी।

RELATED POSTS

View all

view all