Suspended : दो प्रधान पाठकों पर गिरी निलंबन की गाज, निरीक्षण में बिना सूचना मिले गायब, कलेक्टर ने की कार्रवाई
July 21, 2024 | by Nitesh Sharma
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। Suspended : कलेक्टर द्वारा आकस्मिक निरीक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर कन्या आश्रम और बालक आश्रम बेलझिरिया के अधीक्षक, अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। बी.एस. मास्को अधीक्षक (प्रधान पाठक) आदिवासी बालक आश्रम बेलझिरिया, विकासखण्ड मरवाही और रियाज अंसारी अधीक्षिका (प्रधान पाठक) आदिवासी कन्या आश्रम बेलझिरिया विकासखण्ड मरवाही को निलंबित करने का कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आदेश जारी किया है।
निलंबन आदेश में कहा गया है कि 20 जुलाई को निरीक्षण दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के आश्रम में अनुपस्थित रहने एवं नियमित रूप से आश्रम में नहीं रहने के कारण बी.एस. मास्को अधीक्षक (प्रधान पाठक) आदिवासी बालक आश्रम बेलझिरिया, विकासखण्ड मरवाही और रियाज अंसारी अधीक्षिका (प्रधान पाठक) आदिवासी कन्या आश्रम बेलझिरिया विकासखण्ड मरवाही को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
RELATED POSTS
View all