मुंबई। Swara Bhasker Pregnancy : बॉलीवुड एक्ट्रेस ने आज अपने सोशल मीडिया पर फैंस को प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी है। तीन महीने पहले ही एक्ट्रेस की शादी हुई थी। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर से सभी फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। फैंस सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ढेर सारी बधाइयां दे रहे है।
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी के तीन महीने बाद ही अपने प्रेग्नेंसी अनांउस कर दी है। आज स्वरा भास्कर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। वहीं स्वरा के गुड न्यूज शेयर करते ही फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
Sometimes all your prayers are answered all together! Blessed, grateful, excited (and clueless! ) as we step into a whole new world!
@FahadZirarAhmad #comingsoon #Family #Newarrival #gratitude #OctoberBaby pic.twitter.com/Zfa5atSGRk
— Swara Bhasker (@ReallySwara) June 6, 2023
स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें शेयर की है। फोटो में स्वरा अपने पति फहद के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है जिसमें उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “कभी-कभी आपकी सभी प्रेयर्स का आंसर एक साथ मिलता है! जैसे ही हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रखते हैं, ब्लेस, ग्रेटिट्यूड, एक्साइटेड (और क्लूलेस!)!”
इस साल के मार्च में की थी शादी
बता दें, स्वरा भास्कर ने जब सपा नेता फ़हद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की जानकारी से सभी को हैरान कर दिया था। मार्च महीने में दोनों ने धूमधाम से शादी की थी। एक्ट्रेस ने अपने हल्दी, मेहंदी, संगीत और शादी से लेकर रिस्पेशन तक की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।