Live Khabar 24x7

TATA GROUP : भारत में टाटा ग्रुप बनाएगा Iphone! कर्नाटक में Wistron की फैक्टरी का होगा टेकओवर

July 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। TATA GROUP : आईफोन ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत में जल्द ही टाटा ग्रुप आईफोन बनाएगा यानी इसकी एसेम्ब्लिंग करेगा। इसके लिए टाटा ग्रुप एपल के सप्लायर की फैक्ट्री खरीदेगा। ऐपल (Apple) की सप्लायर विस्ट्रॉन कॉर्प (Wistron Corp.) से बात चल रही है और माना जा रहा है कि अगस्त तक दोनों कंपनियों के बीच डील हो सकती है।

अगर यह डील आगे बढ़ती है तो टाटा ग्रुप आईफोन एसेंबल करने वाली पहली भारतीय कंपनी होगी। विस्ट्रॉन का प्लांट कर्नाटक में है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसी वैल्यू 60 करोड़ डॉलर से अधिक हो सकती है। इसमें आईफोन 14 मॉडल की एसेंबलिंग होती है और 10,000 से अधिक वर्कर काम करते हैं।

चीन को जोर का झटका

TATA GROUP : सरकार कंपनियों को अपने उत्पादन और रोजगार बढ़ाने के लिए इन्सेंटिव दे रही है। कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई सप्लाई की दिक्कतों और अमेरिका तथा चीन के बीच बढ़ते तनाव से इंटरनेशनल कंपनियां चीन पर अपनी निर्भरता कम कर रही हैं।

Read More : Tata Altroz CNG Launch : कई शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई टाटा अल्ट्रोज़ सीएनजी, सबसे महंगे वैरिएंट के लिए देनी होगी ये प्राइस

ऐसी स्थिति में भारत निवेश के लिए पसंदीदा देश बनकर उभरा है। टाटा ग्रुप ने हाल में इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्शन में एंट्री मारी है। तमिलनाडु में कंपनी की फैक्ट्री में आईफोन का चेसि यानी डेवाइस का मेटल बैकबोन बनाती है। साथ ही कंपनी ने चिप बनाने में भी दिलचस्पी दिखाई है।

सूत्रों ने बताया कि विस्ट्रॉन ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 1.8 अरब डॉलर के आईफोन को एसेंबल करने का वादा किया है। इससे उसे सरकारी स्तर पर कुछ वित्तीय छूट मिल जाएगी। कंपनी की योजना अगले साल तक कर्मचारियों की संख्या में तीन गुना बढ़ोतरी करने की भी है। विस्ट्रॉन भारत के अपने आईफोन बिजनेस से निकलने की तैयारी में है, लिहाजा टाटा को यह टारगेट पूरा करना होगा।

RELATED POSTS

View all

view all