Live Khabar 24x7

Tecno Spark 10 Pro Launch : चन्द्रयान 3 की सफलता का जश्न मानाने टेक्नो स्पार्क 10 प्रो का स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च, मिलेगी तगड़ी बैटरी और कैमरा

September 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Tecno Spark 10 Pro Launch : भारत में स्मार्टफोन कंपनियां हर हफ्ते अपने नए मॉडल को लॉन्च कर रहे है। जिससे ग्राहकों को विकल्प के रूप में ढेरों ऑप्शंस मिल जाते हैं। इस बीच Tecno Mobile कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark 10 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का Moon Explorer Edition को पेश किया गया है।

इस फोन को सबसे पहले MWC 2023 में लॉन्च किया है। नए फोन को चंद्रयान-3 की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए पेश किया गया है। नए फोन के साथ लेदर बैक डिजाइन दी गई है। इसके अलावा इसकी फिनिशिंग चंद्रमा की सतह की तरह नजर आती है।

इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 13 आधारित HiOS 12.6 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है। फोन में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 270Hz टच सैंपलिंग रेट और (2460 x 1080 पिक्सल) के साथ आता है। फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 8 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 8 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में 128GB तक UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।

कैसा है कैमरा

टेक्नो के नए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। फोन के साथ रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी मिलता है। दो अन्य कैमरे वाइड एंगल और मैक्रो लेंस मिलते हैं। आगे की तरफ फोन में डुअल एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

मिलेगी तगड़ी बैटरी

फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट है। स्मार्टफोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है।

 

RELATED POSTS

View all

view all