Live Khabar 24x7

किराएदार ने की मकान मालिक की हत्या, पुलिस ने चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

November 11, 2024 | by Nitesh Sharma

1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। रायपुर के अवन्ति विहार क्षेत्र में बुजुर्ग की हत्या मामले का आरोपी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने चंडीगढ़ से आरोपी को दबोचा है। आरोपी किराएदार ने ही मकान मालिक की हत्या की थी। बताया जा रहा है कि आरोपी किराएदार मुकेश से मालिक रत्नेश्वर बैनर्जी ने उधार दिए पैसे वापस मांगे थे। जिसके बाद आरोपी ने बुजुर्ग की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देकर किराएदार भोपाल फरार हो गया।

जानकारी मुताबिक, आरोपी भोपाल से चंडीगढ़ में फरार था। पुलिस ने चंडीगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराएदार मुकेश भोपाल कर रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी भोपाल में लाखों रुपए का धोखाधड़ी करके रायपुर में किराए के घर में रहकर छुपा हुआ था। जिसके बाद बुजुर्ग की हत्या कर वो वापस भोपाल फरार हो गया था। अब पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करके रायपुर ले आई है। बताया जा रहा है कि खम्हारडीह थाना में हत्या समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज था।

RELATED POSTS

View all

view all