Live Khabar 24x7

Terrorist Arrest From CG : UP ATS का बड़ा एक्शन, भिलाई से आतंकी गिरफ्तार, ISIS से जुड़े है कनेक्शन

November 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

भिलाई। Terrorist Arrest From CG : उत्तरप्रदेश की एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग जे भिलाई से एक आतंकवादी की गिरफ्तारी हुई है। स्मृति नगर से यूपी पुलिस की ATS ने आतंकी वजीहुद्दीन को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि आतंकी वजीहुद्दीन गुपचुप तरीके से एसबीआई कॉलोनी में रह रहा था। दुर्ग में यूपी एटीएस ने यह कार्रवाई सात नवंबर को की है।

मिली जानकारी अनुसार आतंकी वजीहुद्दीन AMU का छात्र है। वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा है। आतंकवादी बीते तीन महीने से दुर्ग में रह रहा था। आतंकी वजीहुद्दीन को ट्रांजिड रिमांड पर लिया गया है। उसके बाद उसे दुर्ग से लखनऊ लेकर यूपी एटीएस गई है। गिरफ्त में आया आतंकवादी वजीहुद्दीन आस पास के लोगों से किसी तरह का संपर्क नहीं रखता था और न ही वो किसी से बातचीत करता था। इसलिए उसके बारे में कोई कुछ भी नहीं बता पा रहा है।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आतंकी वजीहुद्दीन और उसके साथ शामिल कई लोग देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। वजीहुद्दीन के संबंध ISIS से बताए जा रहे हैं। दुर्ग पुलिस ने बताया कि यूपी एटीएस ने कार्रवाई से पहले दुर्ग पुलिस को सारी जानकारी दी थी। उसके बाद एक ऑपरेशन को अंजाम देकर आतंकी वजीहुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। इस बारे में यूपी एटीएस की तरफ से अब तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

RELATED POSTS

View all

view all