नौकरी, निवेश, किसान, युवा महिला कल्याण को समर्पित है बजट, देश के हर वर्ग के नागरिकों का रखा गया ख्याल : डिप्टी CM अरुण साव
July 23, 2024 | by Nitesh Sharma

Raipur : केंद्रीय बजट प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस बजट को नई नौकरियों का सृजन करने वाला, निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने वाला, किसान युवा और महिला कल्याण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने वाला बजट बताया है अरुण साव ने कहा यह बजट अर्थव्यवस्था के हर पहलू को छूता है एक तरफ सरकार ने बजट के आकार में ऐतिहासिक वृद्धि की है, सरकार द्वारा किए जानेवाले खर्च को बढ़ाकर लोगों की जेब में पैसे डालने का काम किया है, वहीं आधारभूत संरचना को मजबूत करने के प्रावधान करके देश में परिवहन की लागत को कम करने के ठोस उपाय किए है ,निवेश संभावनाओं को नए पंख दे दिए गए है।
Read More : Union Budget 2024 : पहली जॉब पाने वालों के लिए खुशखबरी, सरकार EPFO अकाउंट में देगी 15 हजार, MNREGA में परिवार के एक सदस्य को 100 दिनों का रोजगार
साव ने बताया कि सरकार के लगातार अपने बजट के आकर को बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है ये निर्णय देश के आर्थिक विकास को नई संभावनाएं दे रहा है। ये बजट देश के नागरिकों और देश के सुनहरे भविष्य का बजट है। श्री साव ने कहा मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने अपने बजट में सारी आर्थिक चुनौतियों को चुनौती देते हुए देश के नागरिकों को फायदा देने के साथ देश को बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने के प्रावधान करने में सफलता हासिल की है।
डिप्टी CM साव ने कहा बजट के प्रावधानों में ऐसा मिश्रण कम हो देखा जाता है जहां एक तरफ गरीबी कम करने के उपाय हो तो दूसरी तरफ मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने की भी बात हो।किसानों को मदद करने के प्रावधान के साथ साथ, अगले 5 सालो में युवाओं के लिए नए 4 करोड़ रोजगार के लिए 2 लाख करोड़ का प्रावधान एतिहासिक है। अरुण साव ने कहा महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ का प्रावधान,आधारभूत संरचना के लिए 11 लाख करोड़,गांव के लिए 2 लाख 63 हजार करोड़ का प्रावधान,1 लाख से कम सैलरी वाले लोगो को आर्थिक मदद जैसे प्रावधान देश के लोगो के सपनो को साकार करेंगे।
RELATED POSTS
View all