आयुक्त ने जोन 3 के बालाजी उद्यान की व्यवस्था प्रत्यक्ष देखी, दिये ये निर्देश…
August 12, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर : आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने नगर निगम जोन 3 क्षेत्र में शंकरनगर में बालाजी उद्यान की व्यवस्था का वहां पहुंचकर प्रत्यक्ष अवलोकन, राज्य लोकनिर्माण विभाग के सेवानिवृत्त प्रमुख मुख्य अभियंता जी.एस. सोलंकी, निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता राजेष शर्मा, जोन 3 जोन कमिष्नर जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता राकेष अवधिया, शरद धु्रव, संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया।
आयुक्त ने वहां आस पास के रहवासियों, गणमान्यजनों से निरीक्षण के दौरान उद्यान को लेकर चर्चा कर जानकारी ली । आयुक्त ने अधिकारियों को बालाजी उद्यान शंकरनगर में परिसर के भीतर लाॅन को व्यवस्थित घास कटाई करवाकर सुन्दर स्वरूप देने सफाई व्यवस्था सहित पेयजल आपूर्ति प्रबंधन सुगम बनाने एवं उद्यान में प्रकाष व्यवस्था शीघ्र सुधारने शौचालय प्रसाधन व्यवस्था उद्यानों में प्राथमिकता से सुव्यवस्थित करवाने की आवष्यक कार्यवाही करने के निर्देष दिये। आयुक्त ने सभी जोन कमिष्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को प्रत्येक जोन के 4-5 बड़े उद्यानों की लाॅन की व्यवस्था सफाई प्रबंधन जलआपूर्ति व्यवस्था सहित प्रकाष व्यवस्था सुगम बनाने के निर्देष दिये है।
RELATED POSTS
View all