बेमेतरा सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को मिलेगा 2-2 लाख रूपए की सहायता राशि, PMO ने किया ऐलान, कलेक्टर को भी लिखा पत्र
May 4, 2024 | by Nitesh Sharma

बेमेतरा। बेमेतरा में हुए भीषण सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए केंद्र सरकार ने मुआवजा का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल को 50-50 हजार रुपये दिये जायेंगे। इस बाबत प्रधानमंत्री कार्यालय से एक पत्र बेमेतरा कलेक्टर को भेजा गया है।
Read More : Big Accident : भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत 9 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने जताया शोक…
बता दे कि बेमेतरा के कठिया में हुए सड़क हादसे में 9 लोगों की जान चली गयी थी, वहीं 22 लोग घायल हो गये थे। परिवारिक कार्यक्रम से लौटने के दौरान ये हादसे हुए थे। जिसे लेकर केंद्र सरकार ने मुआवजा का एलान किया है। पत्र में लिखा है कि मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये, वही घायलो को दिया जाएगा 50-50 हजार रुपए मुआवजा दिया जायेगा।


RELATED POSTS
View all