बारिश में धुल गया पहले दिन का खेल, दूसरे दिन इतने बजे शुरू होगा मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
October 16, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को निराशा मिली हैं। दरअसल आज से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट श्रंखला का आगाज होना था। लेकिन बारिश ने फैंस के उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पहले टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। आज एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। यहां तक कि टॉस भी नहीं हो सका।
आज पूरे दिन बारिश की संभावना जताई गई थी। बीच बीच में कुछ देर के लिए बारिश रुकी, लेकिन मैदान नहीं सुखाया जा सका। लगभग पूरे दिन पिच कवर्स के अंदर रहा। इसी बीच बीसीसीआई ने अपडेट दिया है कि गुरुवार को टेस्ट के दूसरे दिन 98 ओवर गेंदबाजी होगी टॉस पौने नौ बजे होगा, जबकि पहली गेंद नौ बजकर 15 मिनट पर फेंकी जाएगी।
RELATED POSTS
View all
