Live Khabar 24x7

राज्यपाल ने इस विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति के लिए गठित की तीन सदस्यीय कमेटी

November 9, 2024 | by Nitesh Sharma

1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति के लिए राज्यपाल ने अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। ये कमेटी तीन छाती प्राप्त शिक्षाविदों का पैनल कुलपति नियुक्ति हेतु राज्यपाल को प्रस्तुत करेगा। जिनमें से एक को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का कुलपति राज्यपाल के द्वारा नियुक्त किया जाएगा।

बता दे कि महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन जिला दुर्ग में स्थित है। विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 की धारा 14(2) में निहित प्रावधान अंतर्गत महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति हेतु न्यूनतम तीन व्यक्तियों की तालिका ( पैनल) प्रस्तुत करने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी के अध्यक्ष आईएएस सोनमणि बोरा हैं। बता दे कि राज्य के सारे सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति राज्यपाल होते हैं।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all