Live Khabar 24x7

रायपुर दक्षिण की जनता को आज मिलेगा नया विधायक, प्रत्याशियों की बढ़ी धड़कन

November 23, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की धड़कने तेज है। रायपुर दक्षिण की जनता का इन्तजार आज खत्म हो जायेगा है। आज यानी 23 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे सामने आएंगे। स्ट्रांग रूम में तीन लेयर पर सुरक्षा की जा रही है। यहां 20 से अधिक जवान यहां पर तैनात रहेंगे। वहीं स्ट्रांग रूम के अंदर और बाहर 56 कैमरा लगाए गए है। साथ ही CRPF के साथ पुलिस के जवान भी तैनात होंगे।

जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी। जहां पर डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। इसकी गणना के लिए 14 टेबल, 19 राउंड में लगाए जाएंगे, जहां पर वोटों की गिनती होगी। इस दौरान 14 टेबल पर 42 कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा डाक मतपत्रों के लिए अलग से दो टेबल लगाए जाएंगे।

RELATED POSTS

View all

view all