Live Khabar 24x7

नहीं थम रहा कांग्रेस में टूट का सिलसिला, पूर्व विधायक मनोज चावला ने थामा भाजपा का दामन, प्रमोद गुगलिया भी हुए शामिल

March 23, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रतलाम। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मध्यप्रदेश में लगातार एक के बाद एक झटके लग रहे है। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज रतलाम दौरे पर है। इस दौरान उनकी मौजूदगी में दो बड़े कांग्रेस नेता ने भाजपा ज्वाइन किया। आलोट से कांग्रेस विधायक रहे मनोज चावला ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता ने भाजपा प्रवेश किया। इससे पहले चावला ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी को इस्तीफा भेज दिया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

मनोज चावला के कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी में उनका विरोध भी शुरू हो गया है। रतलाम के नामली नगर में कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर में लगे मनोज चावला के मुंह पर कालिख पोतकर विरोध दर्ज करवाया।

बड़े पद पर रहे हैं गुगालिया

इधर, कांग्रेस नेता प्रमोद गुगलिया कई अहम पदों पर रहे हैं। वे मप्र कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव और पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी रहे हैं। साथ ही केन्द्र सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय, रेल मंत्रालय व कपड़ा मंत्रालय के बोर्ड में डायरेक्टर व सदस्य की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

RELATED POSTS

View all

view all