नहीं थम रहा जवानों के आत्महत्या का सिलसिला! SSB जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप
September 4, 2024 | by Nitesh Sharma

कांकेर। जिले में नक्सल मोर्चे पर तैनात SSB जवान ने आत्महत्या कर ली है। जवान का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है। उसने खुद के सर्विस रायफल से गोली मारकर ली। मृतक जवान मेरठ का रहने वाला था। वह कांकेर जिले के कोसरोंडा 33 BN कैम्प में तैनात था। जवान ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
Read More : Suicide : 7वीं के छात्र ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पिता के इस बात से नाराज होकर उठाया खौफनाक कदम
बता दे कि इससे पहले 27 अगस्त को दंतेवाड़ा जिले में एक सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मार ली थी। जवान को आनन- फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक जवान का नाम विपिन्द्र चंद्र है और CRPF की 195 वीं बटालियन के सी कंपनी बारसूर में पदस्थ था। जवान ने खुद के ही सर्विस राइफल AK47 से खुद पर फ़ायर कर लिया।
RELATED POSTS
View all