Live Khabar 24x7

राज्य सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CM के समीक्षा बैठक के बाद हटाए गए बस्तर कलेक्टर, इन्हें मिली जिम्मेदारी…

September 14, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। CM साय के समीक्षा बैठक के बाद बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम को हटा दिया गया है। कलेक्टर कान्फ्रेंस के दौरान बस्तर कलेक्टर के कामकाज को लेकर सरकार नाराज चल रही थी। विजय दयाराम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास अभिकरण बनाया गया है। वही सुकमा कलेक्टर हरीश एस को बस्तर का नया कलेक्टर बनाया गया है। जबकि देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक कलेक्टर कान्फ्रेंस के दौरान विजय दयाराम के कामकाज को लेकर सरकार ने नाराजगी जताई थी। विभाग वार हुई समीक्षा के दौरान भी जिले का परफॉर्मेंस काफी खराब दिखा था। जिसके बाद राज्य सरकार ने कांफ्रेंस के एक दिन बाद ही बस्तर कलेक्टर की रवानगी कर दी है।

 

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all