दंतैल हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, घर के दरवाजे और खिड़की को किया तहस-नहस, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
July 30, 2024 | by Nitesh Sharma

गरियाबंद। जिले के पांडुका वन परिक्षेत्र के ग्राम तौरेंगा में हाथियों का आतंक जारी है। बीती रात हाथियों के दल से बिछड़े एक दंतैल हाथी ने दो मकानों को तोड़ा और साथ ही घर के अंदर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव तौरेंगा में अपने दल से बिछड़े एक दंतैल हाथी ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। उसने ग्रामीणों के मकानों को नुकसान पहुंचाया। घर मे रखे चावल और बाड़ी में केला को खा लिए। हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।दो घर के दरवाजे और खिड़की को भी दंतैल ने तोड़ा। बता दे ग्रामीणों दंतैल के आने से भारी दहशत में है।
RELATED POSTS
View all