Live Khabar 24x7

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था युवक, नदी में डूबने से हुई मौत

August 11, 2024 | by Nitesh Sharma

 

राजनांदगांव। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए आमनेर नदी के पास दोपहर को गया था। पिकनिक मनाने पहुंचे युवकों को कुकरापाट मंदिर के पुजारी ने नदी में नहाने से मना किया था लेकिन वे नहीं माने। पुजारी ने हिदायत दी थी कि कमर से नीचे पानी में कोई न उतरे। लेकिन 20 वर्षीय पीयूष ने पुजारी की बात नहीं मानी और आमनेर नदी के गहरे पानी में चले गया।

जानकारी अनुसार, गातपार जंगल स्थित कुकरापाट में शनिवार को मृतक अपने चार दोस्तों के साथ पिकनिक मानाने आया था। कुकरापाट के समीप से आमनरे नदी गुजरी हुई है। चारों दोस्त नहाने के लिए आमनेर नदी में उतर गए। कुछ देर बाद पीयूष गहरे पानी में चले गया। उसके दोस्तों ने बचाव-बचाव की आवाज लगाई। इनमें से कुछ ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन पियूष गहरे पानी में डूब गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर गोतोखोरों के साथ पुलिस पहुंची।

करीब शाम छह बजे तक काफी खोजबीन की गई। लेकिन पीयूष का कहीं पता नहीं चल पाया। सूचना के बाद पीयूष के स्वजन व उसके दोस्त भी घटना स्थल पर पहुंच गए।

RELATED POSTS

View all

view all