
रायपुर। बीते देर रात नगरीय प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर नगरीय प्रशासन विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। तबादला लिस्ट में एक हफ्ते पहले हुए कुछ ट्रांसफर को निरस्त कर संशोधन किया गया है। इसके अलावा, सहायक ग्रेड-2 और सहायक राजस्व निरीक्षकों को सीएमओ (मुख्य नगर पालिका अधिकारी) का प्रभार सौंपा गया है।