दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के गिरफ्तारी को लेकर आप कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश, रायपुर के अंबेडकर चौक में कर रहे प्रदर्शन…
March 22, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कल ED ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। दिल्ली में आप नेताओं द्वारा प्रदर्शन जारी हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में आप कार्यकर्त्ता भी प्रदर्शन कर रहे हैं। अंबेडकर चौक पर पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होंगे। प्रदर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भी आप कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।
वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा हैै कि जो भाजपा में नहीं जाएंगे, वो जेल जाएंगे। तानाशाही चरम पर है। सनद रहे, अहंकार ईश्वर का भोजन है। हम सब तानाशाही के विरुद्ध एकजुट हैं।
RELATED POSTS
View all