मतदान केन्द्र में भाजपा और कांगेस कार्यकर्ताओं में हुई थी मारपीट, मामलें में पांच को भेजा गया जेल, पढ़ें पूरा मामला
April 28, 2024 | by Nitesh Sharma
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान में राजनांदगांव प्रत्याशी भूपेश बघेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पोलिंग बूथ के अंदर जानें से रोकना का आरोप लगया था. वहीं टेडेसरा मतदान केंद्र मे भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच मारपीट भी हुई थी. मामलें में कांग्रेस के पांच कार्यकर्ताओ को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया. जहां एसडीएम ने पांचो को भेजा जेल दिया है. धारा 151 के तहत मामला पेश किया गया. मतदान केंद्र में मारपीट करने वाले आरोपी जितेन्द्र साहू, राजेन्द्र देशमुख, चन्द्रकांत साहू, सतीश साहू, नरेन्द्र साहू. बता दें कि जेल भेजा गया आरोपी जितेन्द्र साहू राजनांदगांव जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भागवत साहू का बेटा है.
जानें पूरा मामला
वोटिंग के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने पोलिंग बूथ पर खुद को रोके जाने का आरोप लगाया था. भूपेश बघेल ने आरोप लगाया था कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पोलिंग बूथ के अंदर जाने से रोका जबकि नियमत: लोकसभा प्रत्याशी को पोलिंग बूथ में जाकर मतदान का जायजा लेने का अधिकार है. भूपेश बघेल की माने तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्का मुक्की है. मुर्दाबाद के नारे लगाए. जिसकी शिकायत उन्होंने निर्वाचन आयोग में की थी.
राजनांदगांव से कांग्रेस के प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा था कि मतदाता फोन करके शिकायत कर रहे हैं कि ईवीएम पर अन्य उम्मीदवारों की तस्वीरें बड़ी और स्पष्ट हैं, लेकिन मेरी तस्वीर छोटी और अपेक्षाकृत अस्पष्ट है. फोटो अनुरोध के अनुसार दी गई थी. यह चुनाव आयोग की निष्पक्षता के दावों को उजागर करता है. क्या यह किसी साजिश के तहत किया गया है? लेकिन इससे परिणाम नहीं बदलने वाला है. मैं खुद एक उम्मीदवार हूं और टेडेसरा गांव में भाजपा कार्यकर्ता मुझे मतदान केंद्र पर जाने से रोक रहे हैं. भाजपा डराने-धमकाने के लिए गुंडों का इस्तेमाल कर रही है. हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाने के लिए पुलिस का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.
RELATED POSTS
View all