Live Khabar 24x7

सियासी गलियारों में मची हलचल, भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी का किसिंग वाला वीडियो वायरल

October 28, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा को लेकर राजनितिक गलियारों में हलचल तेज है। रायपुर दक्षिण की गली-गली में प्रत्याशियों को लेकर चर्चा जोरो पर है। चुनावी तिहार में एक मुद्दा फिर चर्चा का विषय बन गया। जिसने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। कांग्रेस और भाजपा के बीच वार-पलटवार जारी है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी एक मौलवी को गले लगाते है और फिर गाल पर चुंबन देते है। ये वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामले को लेकर विधायक अजय चंद्राकर आज सिविल लाइन थाने पहुंचे। जहां उन्होंने प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए मामले में संलिप्त दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अजय चंद्राकर ने कहा, “हम न्याय के लिए यहाँ आए हैं। हम चाहते हैं कि प्रशासन इस मामले में तुरंत कार्रवाई करे और जो लोग इस तरह की नकारात्मक प्रचार कर रहे हैं, उन्हें सजा दी जाए।” इसके अलावा उन्होंने चुनाव आयोग में भी इसकी शिकायत की है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि वायरल वीडियो फेक है और इसके जरिए सुनील सोनी की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all