Live Khabar 24x7

CM मान के घर गुंजी किलकारी, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी…

March 28, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर किलकारी गुंजी हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। बीती रात ही गुरप्रीत कौर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसकी जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा कि, “भगवान ने बेटी का उपहार दिया है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।”

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बता दे कि मुख्यमंत्री भगवंत मान 50 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पहली पत्नी से उन्हें 2 बच्चे हैं। 7 जुलाई को 2022 को सीएम भगवंत मान अपने से 16 साल छोटी करीब 32 साल की डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी के बंधन में बंधे थे। सीएम मान की यह दूसरी शादी थी। डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के पेहोवा की रहने वाली हैं और एमबीबीएस डॉक्टर हैं।

सीएम भगवंत की पहली शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी। लेकिन साल 2015 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया। तलाक के बाद इंदरप्रीत दोनों बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई।

RELATED POSTS

View all

view all