छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी
August 20, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज आज फिर बदलने वाला है। राजधानी में दोपहर से बादल छाए हुए है। रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश के आसार बने हुए है। ऐसे में अब मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन घंटे गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, बालोद, बलरामपुर, बिलासपुर, धमतरी, गरियाबंद,गौरेला पेंड्रा मारवाही, जांजगीर-चंपा, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, मुंगेली, मोहला मानपुर, अम्बागढ़ चौकी, रायगढ़, राजनांदगांव, सक्ति, सूरजपुर ,सरगुजा, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सारंगढ़ ,बिलाईगढ़ में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।
RELATED POSTS
View all