Live Khabar 24x7

Thief Arrested : सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 30 तोला सोना जब्त

June 3, 2024 | by Nitesh Sharma

Thief Arrested

 

रायपुर। Thief Arrested : रायपुर में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के डीजीएम के सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर ही पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के पास से चुराए गए 30 तोला सोना भी बरामद कर लिया है। चोरी हुए सोने की कीमत 18 लाख रुपये है।

बतादें कि चोरों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल के डीजीएम के सूने मकान को निशाना बनाया था। रायपुर पुलिस ने चोरी का पर्दाफाश करते हुए बताया कि चोरों ने आलमारी में रखा 40 तोला सोना पार कर दिया था।

 

RELATED POSTS

View all

view all