रावतपुरा फेस1 में चोरों ने बोला धावा, सोने के गहने और नकदी लेकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस…
October 9, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावतपुरा फेस1 में चोरी की घटना हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि, पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर के घर पर चोरों ने धावा बोलै हैं। चोरों ने इंजीनियर के घर को उस वक्त निशाना बनाया जब वह अपने परिवार के साथ मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा गए थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का हैं।
सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने कहा कि चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस चोरों की पहचान के लिए घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
RELATED POSTS
View all