एक्टर शाहरख खान को जान से मारने की धमकी, आरोपी फैजान खान को पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार

Spread the love

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी फैजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी फैजान खान को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी फैजान को पुलिस आज कोर्ट में पेश कर सकती है। आरोपी फैजान के खिलाफ शाहरुख खान से 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 308 4, 351 3 4, के तहत शिकायत दर्ज है।

मुंबई पुलिस ने आज रायपुर पहुंचकर फैजान को गिरफ्तार करने के लिए ट्रांजिट रिमांड के साथ कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले आरोपी ने कहा कि वो बांदा पुलिस थाने में अपना बयान दर्ज कराने मुंबई जाएगा। इसके पूर्व आरोपी ने कहा था कि उसका फोन पांच दिन पहले दो नवंबर को चोरी हो गया था। इस संबंध में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 308 4, 351 3 4, के तहत शिकायत दर्ज है। मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच में पता है कि जिस मोबाइल नंबर से फोन किया गया था, वो नंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर के फैजान नाम के शख्स का है।


Spread the love