CM योगी को बम से उड़ाने की फोन पर दी थी धमकी, पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार
March 7, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी के बाद सबसे ज्यादा चर्चित भाजपा मुख्यमंत्री सीएम योगी को बीते हफ्ते बम से उड़ाने की धमकी देने वाला राजधानी से पकड़ाया गया है। रायपुर निवासी आरोपी ने मुख्यमंत्री योगी के कार्यलय में फोन पर बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके बाद आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कमलेन्द्र सिंह को लखनऊ पुलिस की स्पेशल टीम ने टिकरापारा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.]
जानकारी के अनुसार, आरोपी कमलेंद्र सिंह ने बीते शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय में फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी. जांच में जुटी लखनऊ पुलिस की स्पेशल टीम ने लोकेशन ट्रेस करने के बाद उसे रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.
आरोपी कमलेंद्र सिंह रायपुर के संजय नगर का रहने वाला है, जो मार्केटिंग का काम करता है. योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद इसका खुलासा करेगी.
RELATED POSTS
View all