बाल आश्रम में 48 घंटे में तीन बच्चों की मौत, 12 अन्य हुए बीमार, मचा हड़कंप
July 2, 2024 | by Nitesh Sharma

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के एक बाल आश्रम में 48 घंटे के भीतर दो बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जबकि 12 बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Read More : Crime : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 26 किलो से ज्यादा का गांजा बरामद
बताया गया कि मल्हारगंज थाना क्षेत्र में ‘श्री युगपुरुष धाम’ के बाल आश्रम में रहने वाले करण (12) ने सोमवार को दम तोड़ा, जबकि आश्रम के सात वर्षीय बच्चे आकाश की मंगलवार सुबह मौत हो गई। शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों बच्चों की मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।
आश्रम की प्राचार्य अनिता शर्मा ने बताया अब तक तीन बच्चों की मौत हुई है। बच्चों ने सोमवार रात को दाल-चावल खाए थे। इससे पहले, रविवार को एक बच्चे की मौत मिर्गी से हुई थी। एक अन्य बच्चे को कुछ इंफेक्शन हुआ था। बच्चों को उल्टी-दस्त हो रहे थे तो तत्काल एमवाय अस्पताल भेजा। सभी अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी है।
RELATED POSTS
View all