Tillu Tajpuriya Murder : गैंगस्टर टिल्लू की तिहाड़ जेल में हत्या, विपक्षी गैंग के सदस्यों ने फ़िल्मी अंदाज में दिया वारदात को अंजाम, सवालों के घेरे में जेल अधिकारी?
May 2, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Tillu Tajpuriya Murder : राजधानी दिल्ली के तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई । बताया जा रहा हैं कि विपक्षी गैंग के सदस्यों ने टिल्लू पर हमला किया था। घायल अवस्था में उसे अस्पताल भी ले जाया गया था जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Read More : Murder Mystery : फिल्म ‘दृश्यम’ की तहर वारदात को दिया अंजाम! कैब ड्राइवर की हत्या कर घर के आंगन में गाड़ दिया शव, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और अन्य ने तिहाड़ जेल में रॉड से हमला कर मार डाला। जेल अधिकारी टिल्लू को दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लेकर भी पहुंचे, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया ग्राउंड फ्लोर पर जेल नंबर-9 में बंद था। गोगी गैंग के योगेश टुंडा और दूसरे सदस्य सुबह सवा छह बजे अपने वार्ड की लोहे की ग्रिल काटकर बाहर आए। इसके बाद बेडशीट का उपयोग कर ग्राउंड फ्लोर पर कूद गए। हमलावर टिल्लू के वार्ड में लगी ग्रिल को काटकर अंदर घुस गए। गोगी गैंग के सदस्यों ने लोहे के नुकीले हथियारों से टिल्लू ताजपुरिया पर हमला किया था।
RELATED POSTS
View all