रायपुर में स्कूलों की बदली टाइमिंग, DEO ने जारी किया आदेश
April 2, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गर्मी के बढ़ते क्रम को देखते हुए रायपुर जिले के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय कुमार खंडेलवाल ने आदेश जारी किया है। जिसके तहत 1 अप्रैल से प्रभावशील होगा। DEO ने स्कूल के समय में बदलाव कर नए समय में स्कूल संचालित करने के लिए निजी व शासकीय स्कूल के प्राचार्यों को आदेश दिया है।
अब एक पाली में संचालित स्कूलों में सोमवार से शनिवार तक सुबह 7:30 बजे से 11 :30 तक का समय तय किया गया है। वहीं दो पाली में संचालित होने वाले स्कूलों में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाएं 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी। साथ ही हाई-हायर सेकेंडरी के लिए 11:30 बजे से 4:30 बजे तक का समय तय किया गया है। कार्यलय का समय यथावत जारी रहेगा।

बता दें कि एनएसयूआई वाइस चेयरमैन पुनेश्वर लहरे के साथ संगठन से जुड़े छात्रों ने रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद अब DEO ने आदेश जारी कर दिया है।
RELATED POSTS
View all