Live Khabar 24x7

Titan Submarine Tragedy : बाल-बाल बच गया ये अरबपति, टाल दिया था टाइटन में सफर का फैसला, अब भगवान को कहा शुक्रिया

June 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Titan Submarine Tragedy : साल 1912 में समंदर में डूबे टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने निकले 5 अरबपतियों की मौत हो गई। टाइटन पनडुब्बी में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। इस बात की पुष्टि OceanGate ने की है। इस पनडुब्बी में पकिस्तान के अरबपति और उनके बेटे भी शामिल सवार थे। जो हादसे का शिकार हो गए।

Titan Submarine Tragedy : इस बीच अमेरिका के निवेशक जे ब्लूम ने बड़ा खुलासा किया है। जे ब्लूम ने बताया कि पहले वह और उनका बेटा टाइटन पनडुब्बी में सवार होकर टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने अटलांटिक महासागर की गहराई में जाने वाले थे। हालांकि, जे ब्लूम ने आखिरी समय में अपना फैसला बदल दिया, जिसके बाद पाकिस्तानी मूल के शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद ने वह टिकट खरीद लिया।

पनडुब्बी की सुरक्षा के चलते बदला फैसला

Titan Submarine Tragedy : अरबपति जे ब्लूम ने कहा कि जब उन्होंने टाइटन पनडुब्बी के बारे में पढ़ना शुरू किया तो वह पनडुब्बी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए। जिसके बाद उन्होंने पनडुब्बी में समुद्र की गहराई में ना जाने का फैसला किया। यह फैसला उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला साबित हुआ है। जैसा कि सभी जानते हैं कि टाइटन पनडुब्बी अटलांटिक महासागर की गहराई में लापता हो गई।

Read More : Devraj Patel No More : नहीं रहे “दिल से बुरा लगता है भाई” डायलॉग फेम यूट्यूबर देवराज पटेल, सड़क दुर्घटना में हुई मौत, CM बघेल ने दी श्रद्धांजलि

यूएस कोस्ट गार्ड ने सभी यात्रियों को मृत घोषित कर दिया है। महासागर में टाइटन पनडुब्बी के कुछ टुकड़े बरामद हुए हैं। जानकारी अनुसार, टाइटन पनडुब्बी समुद्र की गहराई में धमाके में तबाह हो गई है। जे ब्लूम अब अपने फैसले के लिए भगवान को धन्यवाद दे रहे हैं।

RELATED POSTS

View all

view all