Live Khabar 24x7

TMKOC : Asit Modi की बढ़ी मुश्किलें, इस फेमस एक्ट्रेस के शो छोड़ने की सामने आई शॉकिंग वजह, जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान

May 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। TMKOC : सब टीवी पर आने वाले पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रहा है। वजह से शो की कलाकार का प्रोड्यूसर पर योन उत्पीड़न का केस करना। शुरूआती आरोपों के बाद कई और कलाकार इस मामलें में सामने आए और अपना भी एक्सपीरियंस शेयर किया।

जेनिफर और शो के पूर्व डायरेक्टर मालव राजदा के बयानों के बाद अब शो में बावरी का किरदार अदा कर चुकीं एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया का बयान सामने आया है। निजी मीडिया से बातचीत के दौरान मोनिका भदौरिया ने बबिता का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता की शो छोड़ने की वजह बताई है। उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि मुनमुन ने शो नहीं छोड़ा होगी बल्कि उसे इतना टॉर्चर कर दिया होगा कि वो काम पर आना ही नहीं चाह रही होगी।

जब वे इस तरह टॉर्चर करते हैं तो लोग काम पर आना छोड़ देते हैं और फिर उन्हें बुलाकर मामला सुलझाने की कोशिश की जाती है। मोनिका ने कहा कि मुनमुन और असित मोदी के बीच काफी बहस होती थी और बहस होने के चलते मुनमुन कई बार सेट छोड़कर जा चुकी है।

मेल कास्ट की शूटिंग पहले और पेमेंट भी ज्यादा

मोनिका ने आगे कहा कि वो महिलाओं को अहमियत नहीं देते। आरोप लगाया कि असित मेल कास्ट की शूटिंग पहले खत्म करने की कोशिश करते हैं और उन्हें महिलाओं से ज्यादा पेमेंट की जाती है। भले महिला और पुरुष दोनों का काम एक हो लेकिन महिलाओं को कम पैसे देते हैं और उनका गलत फायदा उठाते हैं। मोनिका ने आगे कहा कि शो के प्रोड्ययूसर इस तरह की गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं जो वो खुद बता भी नहीं सकतीं।

RELATED POSTS

View all

view all