राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 66 वां जन्मदिन आज, CM साय ने दी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की…
June 20, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 66वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राष्ट्रपति को गरिमा और प्रतिबद्धता का प्रकाशस्तंभ बताया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी।
Read More : CG News : बिरहोर के भाई के नाम से चर्चित जागेश्वर यादव हुए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित, आदिवासियों के उत्थान के लिए जीवन किया समर्पित
वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी। सीएम साय ने X पोस्ट में लिखा, जनजातीय समाज की गौरव, सादगी एवं सरलता की प्रतीक, देश की महामहिम राष्ट्रपति आदरणीया द्रौपदी मुर्मू जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। महाप्रभु जगन्नाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

RELATED POSTS
View all