बजट सत्र का 9वां दिन आज, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव देंगे अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों का जवाब
February 15, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। छत्त्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनुदान मांगों के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा के विभागों से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी।
आपको बता दे 8 वें दिन विपक्ष के सदस्यों ने शून्यकाल में यह मामला उठाते हुए सरकार पर गौ तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि वर्तमान में तमिलनाडु के मवेशी तस्कर छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं और गौमाता की तस्करी ही नहीं बल्कि हत्या भी कर रहे हैं। इसके बाद भी सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि इन तस्करों को सरकार का संरक्षण है। काग्रेस विधायकों ने सरकार के इस उदासीन रवैए की निंदा की है।
RELATED POSTS
View all