Live Khabar 24x7

आज 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगी सौगात, खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की 6 वीं क़िस्त…

August 1, 2024 | by Nitesh Sharma

Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojna
Mahtari Vandan Yojna

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर प्रवास के दौरान आज आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 6 वीं किश्त जारी करेंगे। इस मौके पर वे महतारी वंदन एप का भी शुभारंभ करेंगे।

गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख विवाहित महिलाओं को उनके आर्थिक सशक्तिकरण के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा हर माह एक-एक हजार रूपए की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की जाती है।

Read More : Mahadev Satta App : एएसआई का मैनेजर हुआ गिरफ्तार, 19 जुलाई तक न्यायिक रिमांड पर जेल में रहेंगे बंद

सम्मेलन में मुख्यमंत्री साय 3061 महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए वित्तीय समावेशन के तहत 100 करोड़ का बैंक लोन का भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम में शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा के माल्यार्पण के साथ ही नारी शक्ति से जल शक्ति रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all