आज रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल दाखिल करेंगे नामांकन, सीएम साय होंगे शामिल
April 15, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री एवं रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनकी नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव,सांसद सुनील सोनी, मंत्री टंकराम वर्मा सहित सरकार के अन्य कई मंत्री, विधायकगण एवं भाजपा संगठन के वरिष्ठजनों सहित रायपुर लोकसभा क्षेत्र के बूथों में मोर्चा सम्हालें हुए हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
Read More : CM Vishnu Deo Sai ने BJP के ‘संकल्प पत्र’ को बताया भारत के भविष्य का सुनहेरा रोड मैप, बोले – हमारे पास 25 साल का विजन, विपक्षियों के पास कुछ नहीं
तत्पश्चात रैली के रूप में वहां से जय स्तंभ चौक,तत्यापारा चौक, सत्ती बाजार, सदर बाजार, कोतवाली चौक, मालवीय रोड, जय स्तंभ चौक, शास्त्री चौक फिर घड़ी चौक होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगी।
RELATED POSTS
View all