रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में होने वाला साप्ताहिक जनदर्शन का कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में आम जनता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रूबरू होकर अपने आवेदन/ समस्या रख सकेंगे और समाधान प्राप्त कर सकेंगे। बता दें कि जनदर्शन का आयोजन हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में किया जाता है।