Live Khabar 24x7

आज विष्णु देव साय लेंगे CM पद की शपथ, PM मोदी, अमित शाह सहित ये दिग्गज होंगे शामिल, समारोह से पहले साय ने भगवान जगन्नाथ से लिया आशीर्वाद

December 13, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। आज प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शपथ लेने से पहले रायपुर के अवंती विहार स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलराम जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे। इसके बाद वे एटीएम चौक अवंती विहार स्थित स्वर्गीय अटल विहारी बाजपाई के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। इसके साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के नेतृत्व में अटल विहारी के पदचिन्हो में चलने का सन्देश दिया। वहीं जयस्तंभ पहुंचकर शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा को भी नमन किया। जिसके बाद नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुरेना स्थित अपने निवास स्थान में अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ नवग्रह पूजा की। इस पूजा में उनके परिवारजन भी शामिल रहे।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बता दें कि छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का चयन कर लिया गया है। भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कुनकुरी से विधायक विष्णुदेव साय को प्रदेश की कमान सौंप दी गई है। विष्णुदेव साय आज राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पहुँचने वालों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, मेघालय के सीएम कोनराड सरमा, नागालैंड के सीएम नेफियू रियो और नागालैंड के डिप्टी सीएम वाई. पट्टन का नाम शामिल है।

Read More : Raipur : नए CM विष्णुदेव साय की कल होगी ताजपोशी, बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, इन मार्गों पर जाने से बचें

 

PM मोदी भी होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 4 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अपरान्ह 2.15 बजे भोपाल से रवाना होकर 3.20 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

पीएम मोदी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा 3.45 बजे रायपुर साइंस कॉलेज मैदान स्थित हेलीपेड आएंगे और हेलीपेड से सड़क मार्ग द्वारा 3.55 बजे साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी यहां शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम के बाद साइंस कॉलेज मैदान से शाम 4.50 बजे सड़क मार्ग से रवाना होकर 4.55 बजे हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 5.20 बजे रायपुर एयरपोर्ट आएंगे। प्रधानमंत्री शाम 5.25 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

मध्य प्रदेश में आज शपथ लेंगे मोहन
मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. मोहन यादव बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। राज्यपाल मंगूभाई पटेल डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद की और राजेंद्र शुक्ला तथा जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री पद शपथ दिलाएंगे। हालांकि, कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

RELATED POSTS

View all

view all