Sam Bahadur का ट्रेलर हुआ रिलीज, सैम मानेकशॉ बन छाए एक्टर Vicky Kaushal
November 7, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Sam Bahadur : बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसने ऑडियंस को काफी इंप्रेस किया था. वहीं, अब फिल्म का मोस्ट अवेडिट ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जो काफी दमदार है.
विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर के ट्रेलर की बात करें तो, इसकी शुरुआत विक्की के एक दमदार डायलॉग के साथ हुई है. ट्रेलर में देश में उस समय के हालातों और जंग को दिखाया गया है. ट्रेलर में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के आर्मी के 40 साल के करियर को बखूबी दर्शया गया है. सैम मार्शल के दिरदार में विक्की कौशल भी खूब जच रहे हैं. उनकी एक्टिंग ने दर्शकों को पहले ही इंप्रेस कर दिया है. साथ ही इस 2. 43 मिनट के ट्रेलर में फातिमा सना शेख के और सान्या मल्होत्रा किरदारों की भी झलक देखने को मिली है.
RELATED POSTS
View all