Live Khabar 24x7

Train Accident : कंचनगंजा एक्सप्रेस हादसे पर CM साय ने जताया दुःख, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

June 17, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

 

रायपुर। Train Accident : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस की टक्कर में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और प्रभावितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

“पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुए रेल हादसे की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। घटना स्थल पर रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तेजी से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

बता दें कि पश्चिम बंगाल में रंगापानी स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी और सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस के बीच सोमवार को हुई टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए।

RELATED POSTS

View all

view all