Live Khabar 24x7

TRAIN ACCIDENT : शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में गिरा बिजली का खंभा, यात्रियों में मचा हड़कंप, हादसे में कई घायल

May 19, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। TRAIN ACCIDENT : रायपुर के उरकुरा स्टेशन में रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। जहां शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन पर लोहे का खंबा गिर गया। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं हादसे में कई घायल हो गए हैं। दुर्घटना में शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस के B-4, B-5, B-6, S-6, S-7 कोच डैमेज हुए हैं। मामलें में डीआरएम रायपुर ने पूरे घटनाक्रम के जाँच के आदेश दे दिए हैं।

जानकारी मुताबिक, दुर्घटना में छह लोग घायल हुए थे जिसमे दो की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घायलों में दो लोग पश्चिम बंगाल के, एक छत्तीसगढ़ और एक रेलवे का स्टाफ शामिल हैं। इनमें सोमिल मंडल, पश्चिम बंगाल (30) , नारायण बाग, पश्चिम बंगाल, रेलवे सफाईकर्मी (30) और देवारी धीवर, जैजैपुर (30) को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

S6 सहित AC कोच पर गिरा खंभा

बताया जा रहा है कि शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18030 की बॉगी नंबर S6 सहित 2-3 AC कोच पर रायपुर और उरकुरा के बीच बिजली खंभा गिरा है। यात्रियों के साथ कोच को भी नुकसान पहुंचा है।

B6 कोच की टूटी खिड़ी

मिली जानकारी के मुताबिक शालीमार लोकमान्य तिलक ट्रेन के B6 कोच में उरकुरा स्टेशन से गुजरने के दौरान खंभा गिरा है, जिसके कारण AC कोच की खिड़ी टूटी। खिड़की के पास बैठे 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यात्रियों में मचा हड़कंप

ट्रेन में अचानक इलेक्ट्रिक पोल के गिरने और खिड़कियों के कांच टूटने से की आवाज से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान यात्रियों को कुछ समझ नहीं आ रहा था। वहीं स्टेशन पहुंचने पर हादसे की जानकारी हुई। सूचना पर डीआरएम समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all