Live Khabar 24x7

Train cancelled : रेल यात्री ध्यान दे! रद्द हुई 50 से अधिक ट्रेनें, 41 का बदला गया रुट

June 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

Train cancelled : ओडिशा में बालासोर जिले में कल शाम हुई रेल दुर्घटना के कारण 58 से अधिक ट्रेनों को पूरी तरह से और 10 को आंशिक रूप से रद्द किया गया है जबकि 41 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे की एक विज्ञप्ति के अनुसार खडगपुर भुवनेश्वर खंड पर चलने वाली 58 गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है जबकि दस गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। 41 गाड़ियों काे परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है जबकि एक गाड़ी को परिवर्तित समय पर चलाने का निर्णय लिया गया है।

Read More : CG Trains Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दे! छतीसगढ़ से गुजरने वाली 20 ट्रेनें रद्द, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट…

 

ट्रेन सं. 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस और ट्रेन सं. 12864 सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु सिटी-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो जून को बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास लगभग 18.55 बजे पटरी से उतरने के कारण खडगपुर भुवनेश्वर खंड पर रेल यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। रेलवे के इंजीनियर मार्ग को साफ करके यातायात बहाल करने के प्रयासों में जुटे हुए हैं।

रेलवे के सूत्रों के अनुसार यह सदी की सबसे बड़ी रेल दुर्घटना मानी जा सकती है जिसमें मृतकों की संख्या खबर लिखे जाने तक 280 बताई जा रही है। दुर्घटना में घायल 900 से अधिक लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all