Live Khabar 24x7

Trains Cancelled : भीषण गर्मी में बढ़ेगी रेल में सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें, रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, देखें लिस्ट…

May 2, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Train Cancelled
Train Cancelled
Train Cancelled

रायपुर। Trains Cancelled : रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी हैं। दरअसल रेलवे ने 21 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। नौ से 11 मई तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली ट्रेन नंबर 08756 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल, नौ से 11 मई तक रामटेक से चलने वाली ट्रेन नंबर 08751 रामटेक-सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

Read More : Summer Special Train : अब रायपुर से दिल्ली, मप्र, बिहार जाने वाले यात्रियों को नहीं होगी परेशानी! पटरी पर दौड़ेगी समर स्पेशल ट्रेन

आठ से 10 मई तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली ट्रेन नंबर 08754 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल, आठ से 10 मई तक रामटेक से चलने वाली ट्रेन नंबर 08755 रामटेक-सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल, आठ से 10 मई तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली ट्रेन नंबर 08714 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) बालाघाट मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

इतवारी गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द

रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि आठ से 10 मई तक डोंगरगढ़ से चलने वाली ट्रेन नंबर 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। इसी तरह से नौ से 11 मई तक गोंदिया से चलने वाली ट्रेन नंबर 08712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल, आठ से 10 मई तक गोंदिया से चलने वाली ट्रेन नंबर 08713 गोंदिया-सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल, नौ मई से 11 मई तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली ट्रेन नंबर 08716 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

RELATED POSTS

View all

view all